हिन्दी के सम्मान-शान का वक्त न जाए बीत,
हिन्दी का हित करें और जन-जन से जोडें प्रीत।
हिन्दी के बिन भक्ति-भाव, अनुराग अधूरा,
Aao मिलजुल करें देश का सपना पूरा,
और सब तरह हार, एक हिन्दी में सबकी जीत,
हिन्दी का हित करें और जन-जन से जोडें प्रीत।
हिन्दी में बोलें बच्चों से दादी-नानी,
हिन्दी में रानी-परियों की कहें कहानी,
हिन्दी में लिख पाती भेजे आज मीत को मीत,
हिन्दी का हित करें और जन-जन से जोडें प्रीत।
सब देशों के लोग बोलते अपनी भाषा,
हम उधार के बोल बोलते अजब तमाशा,
अपना अमृत छोड़, पराया नीर-पान की रीत,
हिन्दी का हित करें और जन-जन से जोडें प्रीत।
हिन्दी, जैसे भाषा की दुनिया का aasav,
हिन्दी, जैसे अमराई में मीठा कलरव,
हिन्दी, जैसे शंखनाद, हिन्दी झरनों का गीत,
हिन्दी का हित करें और जन-जन से जोडें प्रीत।
शनिवार, 27 दिसंबर 2008
सदस्यता लें
संदेश (Atom)